फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रोडरेज: अंगूरी बाग में अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस को मिला आरोपियों का सुराग

Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां अंगूरी बाग में एक आरोपी को टक्कर लगने के बाद पीड़ितों ने  पकड़ लिया था, पीड़ित स्कूटी सही कराने की बात कर रहे थे। स्कूटी सवार युवक ने अपने भाई को कॉल कर दिया। कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने पांच-छह राउंड गोलियां चला दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में रोडरेज की घटना के दौरान गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगने का दावा है। पुलिस का कहना है कि तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। हमले में घायल हुए आबिद (38) के अलावा अमर उर्फ निक्कू और मोहम्मद दिलफराज का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहिद (32) परिवार के साथ अंगूरी बाग, जमुना बाजार इलाके में रहते हैं। इनका कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने का काम है। सोमवार रात करीब 10 बजे यह अपने भाई आबिद के साथ कश्मीरी गेट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इस बीच अंगूरी बाग के पास पहुंचने पर रांग साइड से आ रही एक अन्य स्कूटी ने इनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। उस पर दो युवक सवार थी। 

शाहिद की स्कूटी में काफी नुकसान हो गया। शाहिद और आबिद ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया और कहासुनी के बाद स्कूटी ठीक कराने के लिए कहने लगे। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच स्कूटी सवार युवक ने अपने भाई को कॉल कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने पांच-छह राउंड गोलियां चला दी। एक गोली शाहिद के भाई, पड़ोसी अमन उर्फ निक्कू व राहगीर दिलफराज को लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास व अवैध हथियार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें