साल 2021 में हुई 1242 की मौत
दिल्ली में हर साल हजारों दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें से काफी दुर्घटनाओं में मरीज की मौत हो जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 2021 में कुल मौतों का आंकड़ा 1242 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा संख्या मोटरसाइकिल सवार और पैदल यात्रियों की होती है। कुल दुर्घटनाओं में 43 फीसदी मोटरसाइकिल सवार और 42 फीसदी पैदल यात्रियों की संख्या होती है।
बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल प्रोग्राम चलाया
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चलाए गए बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल प्रोग्राम में 450 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी, एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट को जानकारी दी गई। इस ट्रेनिंग में सीपीआर देना, आंतरिक चोट को कम करने के लिए उठाने का तरीका, सिर में क्लॉटिंग की पहचान करना सहित अन्य की जानकारी देने के साथ मरीज को स्थिर करने के बारे में बताया गया।