दिल्ली में 19 को बारिश की चेतावनी
हालांकि दो दिन बाद 19 अगस्त को हल्की बारिश होगी। इससे तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं उमस अभी ऐसे ही परेशान करती रहेगी। मानसून की लाइन पहाड़ों से नीचे आने पर ही बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में मौसम बदल रहा मिजाज
कुछ देर के लिए तेज धूप निकली, जिसने खूब पसीना निकाला। बीच में चली हवा ने थोड़ी राहत जरूर दी। अधिकतम नमी का स्तर 90 फीसदी और न्यूनतम 59 फीसदी रहा। मंगलवार को मौसम सुहावना होने के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हुई। इस कारण से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 000.2 मिमी बारिश हुई।
आज दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश की संभावना
बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी मानसून की लाइन पहाड़ों में सक्रिय है।
पहाड़ों में मानसून एक्टिव
उन्होंने आगे कहा कि इस कारण से वहां खूब बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली में अभी ब्रेक लगा हुआ है। मानसून पहाड़ों से गुजर रहा है, यह एक्टिव ब्रेक साइकिल होता है। ऐसा हर साल होता है। 19 और 20 अगस्त को छोड़ दें तो कम से कम एक सप्ताह तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है।