मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलाम रसूल के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब उसकी पत्नी और अकेले बचे बेटे की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर आरोपी कार चालक निष्कर्ष हरियाणा का रहने वाला है, वह दिल्ली के एक कॉलेज से पीजी कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के समय वह शराब के नशे में नहीं था।
बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी अर्शी खान सड़क हादसे में घायल...
बिग बॉस में दो बार हिस्सा ले चुकी एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान सोमवार दोपहर दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। कार से जाते समय किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी या चालक की गलती से कार कहीं टकराई, इसका पता नहीं चल सका है।
हादसे के बाद अर्शी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको चंद ही मिनटों बाद छुट्टी दे दी गई। दक्षिण जिला पुलिस ने हादसे की जानकारी की बात से इंकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि न तो उनको हादसे की कोई कॉल मिली और न ही किसी ने दुर्घटना की शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार अर्शी खान एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। सोमवार दोपहर के समय वह अपने चालक व अपनी असिस्टेंट रेखा के साथ निकली। इस दौरान मालवीय नगर के शिवालिक रोड पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। टक्कर के दौरान अर्शी की कार का एयर बैग भी खुल गया। इसकी वजह से गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित रहे। फौरन अर्शी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अर्शी की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। उनको मामूली चोट आई हैं। बता दें कि अर्शी खान बिग बॉस के सीजन-14 और 11 में हिस्सा ले चुकी हैं। सीजन 14 में उनको वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मिली थी। अर्शी आने वाले दिनों में बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।