फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से जुगाड़ : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी खुलेगा रेस्तरां ऑन व्हील्स, वेज के साथ नॉन-वेज का भी विकल्प

Sun, 03 Apr 2022 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कबाड़ में बिकने वाले कोच को रेस्तरां में किया जाएगा तब्दील। 24 घंटे मिलेगी खाने की सुविधा और करीब 3.31 करोड़ रुपये की होगी कमाई।
विज्ञापन
कबाड़ से जुगाड़ की तैयारी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्तरां ऑन व्हील्स की सुविधा अब दिल्ली रेल मंडल के स्टेशनों पर भी मिलेगी। ट्रेन के कबाड़ में बिकने वाले कोच में इस तरह की पहल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 24 घंटे रेस्तरां ऑन व्हील्स में स्वादिष्ट भोजन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इस मुहिम से रेलवे 3.31 करोड़ रुपये की कमाई भी होगी। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने भोपाल की तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए रेस्तरां ऑन व्हील्स खोलने का निर्णय लिया है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में इस तरह के रेस्तरां खोला जाएंगे। यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। रेल कोच रेस्तरां में खाना सर्व भी किया जाएगा। यानी बैठने की भी सुविधा होगी। वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने का स्वाद यहां मिलेगा। 

दिल्ली रेल मंडल ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस कोच के डाइनिंग एरिया में 50 लोगों के खाने-पीने की सुविधा होगी। कोच के सामने दोनों साइड में फूड स्टॉल खुलेगा। जहां टेक अवे काउंटर होगा। आउटडोर टेक अवे काउंटर पर स्नैक्स, चाय, कॉफी, ब्रेवेरेजस की सुविधा होगी। 
विज्ञापन


नवरात्र के मौके पर मिलेगी व्रत की थाली
नवरात्र के मौके पर व्रत रखने वाले यात्रियों को ट्रेन में शुद्ध फलाहार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने व्रत की थाली शुरू की है। जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस सेवा का लाभ यात्री उठा सकेंगे। नवरात्र व्रत के लिए बनने वाले भोजन वैष्णव होंगे जिसमें प्याज, लहसुन तक का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। 

शनिवार से नवरात्रि शुरू हुई है। इस दौरान कई लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए ये खास इंतजाम किया है। 2 अप्रैल से पूरे 9 दिन तक ट्रेन में व्रत स्पेशल थाली मिलेगी। नवरात्र विशेष स्टार्टर में आलू चाप और साबूदाना टिक्की को शामिल किया गया है। इसी तरह साबूदाना खिचड़ी, आलू पराठा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें