फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मालवीय नगर होटल मालिक के स्वास्थ्य पर आरएमएल से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतरिम जमानत की मांग वाली होटल मालिक की याचिका पर बुधवार को होगी सुनवाई
विज्ञापन



नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मालवीय नगर होटल के मालिक लवकेश बजाज के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी है। लवकेश बजाज ने अंतरिम जमानत की मांग की है। जून में इस होटल में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई थी।



न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने लवकेश बजाज की याचिका पर सुनवाई की। पीठ ने दर्ज किया कि वह 24 अगस्त से आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं। अदालत ने अस्पताल प्रशासन को लवकेश के स्वास्थ्य की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। इसके बाद सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। लवकेश वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर तीन जून को हौज रानी के फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में आग लगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन सितंबर को एक ट्रायल कोर्ट ने लवकेश बजाज की मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि उन्हें हिरासत में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मिल रही है। आरोपी को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था और बाद में आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया था। दिल्ली पुलिस ने लवकेश बजाज, मैनेजर जय मिश्रा और रसोइए केशव नेगी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप है कि 26 कमरों वाला यह होटल नियमों का उल्लंघन कर चलाया जा रहा था। नियमों के तहत केवल छह कमरों की अनुमति थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें