फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर सालों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध 

Mon, 11 Jan 2021 11:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने खुद को पीड़ित को तलाकशुदा बताया था। फतेहपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी घिटोरनी गांव निवासी संजय सिंह लोहिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरबीआई का कर्मचारी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़ित महिला आया नगर की रहने वाली है और उसने नौ जनवरी को फतेहपुरबेरी थाने में शिकायत दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। इसके बार वह आरोपी के संपर्क में आई। आरोपी ने बताया कि उसने भी अपने पत्नी को छोड़ रखा है। उसने पीड़िता से शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने आया नगर रोड पर कार के अंदर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। 

जब महिला को पता लगा कि वह शादीशुदा है और वह पत्नी के साथ रह रहा है तो आरोपी उसे धमकाने लगा। आरोपी उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने व धमकाने का मामला दर्जकर आरोपी को दस जनवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें