फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्गो कंटेनर में रखे जाएंगे कोरोना के टीके, कोल्ड चैन के माध्यम से पहुंचेंगे वैक्सीन सेंटर 

Mon, 11 Jan 2021 11:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन
राजधानी में टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सरकार ने घोषणा की है कि 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट से वैक्सीन को वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल होगा। कार्गो कंटेनरों के माध्यम से टीके भंडारण केंद्र तक पहुंचेगे। वहां से कोल्ड चैन के माध्यम से वैक्सीन को बूथों तक पहुंचाया जाएगा। टीकाकरण में शामिल रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड वैक्सीन दिल्ली आएंगी। उम्मीद है कि बुधवार तक टीके एयरपोर्ट तक पहुंच जाएंगे। हवाईअड्डे पर प्रतिदिन 80 लाख टीके रखने की क्षमता है। एयरपोर्ट के बड़े कार्गो कंटेनरों में टीकों को रखने की व्यवस्था की गई है। कोल्ड चैन के जरिए वैक्सीन को राजीव गांधी अस्पताल और सीविल लाइन के भंडारण केंद्रों तक लाया जाएगा। टीकों को एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। 

दिल्ली में फिलहाल टीकाकरण के लिए 89 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। इसमें 40 सरकारी और 49 निजी अस्पताल शामिल हैं। करीब चार हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम की पूरी जानकरी उन्हें दे दी गई है। वैक्सीन के भंडारण केंद्र पर पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगना है टीका
दिल्ली सरकार के मुताबिक, पहले चरण में 51 लाख लोगों को टीका लगना है। एक केंद्र पर हर दिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी से टीकारण शुरू होते ही कुछ ही दिनों में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें