फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले: अभी तो बातचीत शुरू हुई है, देखते हैं क्या निष्कर्ष निकलेगा, हमें राज्यवार मुआवजा चाहिए

Sat, 04 Dec 2021 09:11 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी की हमारी मांग भारत सरकार से है। बातचीत अभी शुरू हुई है, देखते हैं इसका क्या निष्कर्ष निकलेगा। टिकैत ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार जब तक चाहेगी, तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी की हमारी मांग भारत सरकार से है। बातचीत अभी शुरू हुई है, देखते हैं इसका क्या निष्कर्ष निकलेगा। अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है, हम अपने मुद्दों और आंदोलन को लेकर चर्चा करेंगे। आज की बैठक में एमएसपी, अजय मिश्रा टेनी से जुड़ा मामला, किसानों पर मुकदमें और मुआवजा ये सभी मुद्दे शामिल हैं। सरकार जब तक चाहेगी तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि वे किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए सहमत हो गए हैं। पंजाब की तरह हमें किसानों की मौत और रोजगार के लिए राज्यवार मुआवजा चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें