फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत ने खोया आपा: महिला पत्रकार पर लगाया फिजिकल टच का आरोप, कहा- यहां से भाग जाओ

Wed, 01 Dec 2021 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर एक महिला पत्रकार पर फिजिकल टच करने का आरोप लगाया है। सवाल के जवाब में टिकैत ने महिला पत्रकार से भाग जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने अड़ियल रवैये और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बुधवार को उन्होंने आपा खोते हुए एक टीवी पत्रकार पर बदतमीजी करने और फिजिकल टच करने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


टीवी चैनल का नाम लेते हुए कहा कि मुझे कोई जवाब नहीं देना है। टिकैत ने अपने समर्थकों से कहा कि महिला पत्रकार का वीडियो बनाओ। यह वाकया उस वक्त का है जब महिला पत्रकार गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत से एक सवाल कर रही थी।



सवाल पूछने के दौरान पहले तो टिकैत ने जवाब देने से इनकार किया। उनके समर्थन में मौजूद किसानों ने नारेबाजी की। इसके बाद टिकैत ने पत्रकार पर फिजिकल टच और बदतमीजी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि आप भारत को बदनाम करती हैं। इतना ही नहीं टिकैत ने पत्रकार से भाग जाने के लिए भी कहा। महिला पत्रकार का आरोप है कि टिकैत व उनके लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें