दिल्ली-एनसीर की हवा गुरुवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। हालांकि, दिनभर चले बारिश के दौर की वजह से हवा की गुणवत्ता में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। आगामी दिनों में हवा की स्थिति में सुधार की गुंजाइश है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुरवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद की हवा 338 के साथ सबसे खराब दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में हवा में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 248 व पीएम 2.5 का स्तर 139 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-316
फरीदाबाद-308
गाजियाबाद-338
ग्रेटर नोएडा-312
गुरुग्राम- 303
नोएडा-322