फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, येलो अलर्ट जारी, टूट सकता है 46 वर्षों का रिकॉर्ड

Thu, 16 Sep 2021 11:11 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में अभी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। इससे तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके साथ ही दिल्ली बारिश को लेकर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और पलवल में भी बारिश की हल्की फुहार पड़ रही है। मालूम हो कि अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अभी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। इससे तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके साथ ही दिल्ली बारिश को लेकर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना सकती है। अगले 24 घंटों में मौसम के करवट लेने के साथ तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


सड़कों पर भरने लगा पानी
लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें एक बार फिर जलमग्न हो गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलभराव होने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। वहीं, बदरपुर से एमबी रोड जाने वाले यातायात को आश्रम की ओर डाइवर्ट किया गया है।

टूट सकता है 46 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली लगातार भीगेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश का नया रिकॉर्ड भी बना सकता है, क्योंकि अभी तक दिल्ली में कुल 1146.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो पिछले 46 सालों में सबसे अधिक है। वर्ष 1975 में दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 1155 मिमी  बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को 31 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
शुक्रवार के लिए बारिश को लेकर यही स्थिति रहेगी, नतीजतन शुक्रवार तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

वहीं बुधवार को दिल्ली में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले थे। दिनभर सूरज की तपिश की वजह से लोगों का बुरा हाल था। बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बात नहीं बन पाई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें