भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवा की रफ्तार चार से आठ किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मिक्सिंग हाइट 700 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स एक हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर रहेगी।
इससे वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, रविवार को हवा की रफ्तार छह से आठ किमी प्रति घंटा व मिक्सिंग हाइट 1500 मीटर रह सकती है। इससे वेंटिलेशन इंडेक्स बढ़कर 3600 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड हो जाएगा। वेंटिलेशन इंडेक्स बढ़ने से हवा भी साफ होगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 346 रहा। इससे एक दिन पहले यह 429 रहा था। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 292 रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को यह 428 रहा था। इसके अलावा गाजियाबाद का एक्यूआई 342, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 262 व गुरुग्राम का 296 व नोएडा का एक्यूआई 312 रहा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित व फरीदाबाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया था।