फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एसी क्लास के कोच को सुविधाजनक बना रहा है रेलवे, 50 कोच कर रहा तैयार, प्रयागराज-जयपुर में की शुरुआत

Tue, 07 Sep 2021 03:10 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रेलवे के अनुसार इकॉनोमी थ्री एसी का किराया भी विशेष ट्रेनों में कम होगा ताकि स्लीपर क्लास में चलने वाले यात्रियों को उनके बजट में एसी क्लास का मजा मिल सके।
विज्ञापन
एसी ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय अब एसी क्लास के कोच को अधिक सुविधाजनक तैयार कर रहा है। कोच को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें सीटों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों के लिए आराम की सवारी भी बन सके। साथ ही कम कीमत पर यात्री एसी थ्री में यात्रा कर सके। 

विज्ञापन


इस तरह की तैयारी कोच सोमवार से प्रयागराज-जयपुर-प्रयागराज रूट पर चलने भी लगी है। इस तरह की 50 कोच को रेलवे तैयार कर रहा है। इकॉनोमी थ्री-एसी के नाम से जाने जाने वाले इस कोच को लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों में जोड़कर चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार इकॉनोमी थ्री एसी का किराया भी विशेष ट्रेनों में कम होगा ताकि स्लीपर क्लास में चलने वाले यात्रियों को उनके बजट में एसी क्लास का मजा मिल सके। सोमवार से रेलवे द्वारा चलाई गई कोच को आधुनिक तरीके से डिजाइन किए गए हैं और इसमें 72 की जगह 83 सीट है। एक कूपे में दो सीट के बीच की दूरी को कम किया गया है। इससे अतिरिक्त जगह मिली है। जल्द ही इस तरह की कोच ट्रेन संख्या (02429/02430) नई दिल्ली-लखनऊ में जोड़कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इस कोच के हर बर्थ में एसी वेंट्स बनाए गए हैं। जिससे उक्त बर्थ पर सोने वाले को परेशानी नहीं होगी। हर कोच में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है जो सीधे कंट्रोल रूम से लिंक है। यात्रियों को परेशानी होने पर रेलवे तत्काल एक्शन लेगी। यात्रियों के लिए स्नैक्स टेबल भी खाने-पीने के लिए है। दिव्यांग यात्रियों के लिए दिव्यांग फ्रेंडली टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। 

नए कोच में सीट को और आरामदायक बनाया गया है। कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में इस तरह की कोच तैयार की जा रही है। अन्य एसी थ्री कोच के किराये से 8 प्रतिशत यात्रा किराया कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें