फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडोली जेल में छापा: बंदियों के पास मिले 19 मोबाइल, जेल में तंबाकू पहुंचाने वाला डाकिया दबोचा

Sat, 08 Jan 2022 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कैदी को तंबाकू पहुंचने वाले डाकिया को जेल कर्मियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। तलाशी अभियान के तहत मनीआर्डर लेकर जेल नंबर एक के परिसर में पहुंचे एक डाकिया को उस समय पकड़ लिया गया जब वह एक एक कैदी को तंबाकू के छह पाउच दे रहा था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात मंडोली के जेल संख्या 13 में अचानक छापामार कार्रवाई की। जेल में तलाशी के दौरान 19 मोबाइल के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इस पर जेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात जेल अधिकारियों की टीम ने मंडोली जेल संख्या 13 पर छापा मारा। टीम को वहां कई कैदी फोन चलाते मिले। तलाशी के दौरान कैदियों के पास 19 मोबाइल, 18 चार्जर, ईयरफोन, डेटा केबल, हाथ से बनाए गए घातक हथियार और 15 सौ रुपये बरामद हुए। 

अधिकारियों के मुताबिक जेल से चल रहे उगाही के धंधे को देखते हुए छापामार कार्रवाई की गई। अब इस बात की जांच की जा रही है किसकी मिलीभगत से जेल में फोन आ रहे हैं। ऐसे अधिकारियों और कर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


जेल में तंबाकू पहुंचाने वाला डाकिया दबोचा
कैदी को तंबाकू पहुंचने वाले डाकिया को जेल कर्मियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। तलाशी अभियान के तहत मनीआर्डर लेकर जेल नंबर एक के परिसर में पहुंचे एक डाकिया को उस समय पकड़ लिया गया जब वह एक एक कैदी को तंबाकू के छह पाउच दे रहा था। 

पांच जनवरी को जब वह पाउच लेकर पहुंचा तो जेल कर्मियों ने दबोच लिया। आरोपी कैदी ने बताया कि पाउच लेने के बाद वह उसे निगल लेता था। बैरक में आने के बाद वह ढेर सारा पानी पीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें