फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: झूला झूलते समय बच्चे के गले में लगा फंदा, दम घुटने से हुई मौत

Sat, 08 Jan 2022 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Local Source
विज्ञापन
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में झूला झूलने के दौरान फंदा लगने से 13 वर्षीय बच्चे वंश की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। वह अपने माता-पिता और दो भाई व एक बहन के साथ मुकुंदपुर के समता विहार इलाके में रहता था। उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि वंश की मां अपने पेट का इलाज करवाने कानपुर गई है। बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। वंश अपने दोस्तों के साथ झूला झूल रहा था। अचानक वंश के गले में झूला की रस्सी का फंदा डल गया। 

इससे उसका दम घुटने लगा। उसके सारे दोस्त भाग गए,  जबकि उसके छोटे भाई ने घटना के बारे में पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें