फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने बताई ख्वाहिश, सपा-बसपा के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे

Wed, 23 Jan 2019 09:06 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो,अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

इसे राहुल गांधी की राजनीतिक संवेदनशीलता कहा जा सकता है। बसपा प्रमुख मायावती कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही हैं। वह कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाने की घोषणा कर चुकी हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने भले ही विधानसभा चुनाव 2017 का चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा हो, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने भी सार्वजनिक दूरी बनाई, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी भाजपा को हराने के लिए जरूरत पड़ेगी, हम दोनों दलों के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन


राहुल के अनुसार कांग्रेस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में हराना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि कांग्रेस की विचारधारा और समाजवादी तथा बसपा की विचारधारा में काफी अंतर है। लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने बसपा और सपा के लिए चुनाव 2019 को ध्यान में रखकर सहयोग, तालमेल का रास्ता खुला रखा है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर सपा-बसपा से तालमेल बिठाने की कोशिश कर सकती है। इसके लिए कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट का विकल्प खुला रखा जा सकता है। इसे राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता भी मानी जा रही है। वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छोड़कर किसी अन्य से मुकाबले की बात नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें