फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का मोदी सरकार पर हमला: बोले-जितना दबाएंगे, युवाओं का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा, सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 12:56 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि सोमवार, 12 अक्तूबर को कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और देश के युवा सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी आवाज पूरे देश में पहले से कहीं ज्यादा गूंजेगी। राहुल ने अमित शाह को चुनौती दी कि वे जितनी चाहें पुलिस और बीजेपी-आरएसएस के गुंडे बुला लें।
विज्ञापन
राहुल गांधी का सरकार पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी ने  दिल्ली पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि पुलिस आरएसएस और बीजेपी के गुंडों को हिंसा की खुली छूट दे रही है।

विज्ञापन



गांधी ने चेतावनी दी कि सोमवार, 12 अक्तूबर को कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और देश के युवा सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी आवाज पूरे देश में पहले से कहीं ज्यादा गूंजेगी। राहुल ने अमित शाह को चुनौती दी कि वे जितनी चाहें पुलिस और बीजेपी-आरएसएस के गुंडे बुला लें। गांधी ने स्पष्ट किया कि वे डरने वाले नहीं हैं और पीछे नहीं हटेंगे, यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। सोमवार को वे मुख्य न्यायाधीश से भी मुलाकात करेंगे। उनकी मांग है कि दिल्ली में संविधान को तार-तार किया जा रहा है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक चुप नहीं बैठ सकते। राहुल ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ने पर वे चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने जवाबदेही तय करवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस पर आरोप
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर सीधे तौर पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं और युवाओं पर हिंसा के लिए गुंडों को बढ़ावा दे रही है। गांधी ने इसे 'खुली छूट' करार दिया। उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराई कि 'मोगैम्बो मोदी' और उसकी सरकार जितना दबाएगी। जेन जी और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

विरोध प्रदर्शन और न्याय की मांग
कांग्रेस नेता ने सोमवार, 12 अक्तूबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और देश के युवा शामिल होंगे। उसी दिन, राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। उनकी दलील है कि संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून के संरक्षक आंखें बंद नहीं कर सकते और जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें