आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार (13 अगस्त) को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को उन्हीं की पार्टी का घोषणा पत्र भेजा। उन्होंने सिद्धू से उन वादों को पूरा कराने की मांग की, जिसे कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किया था। चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता से भारी भरकम वादे किए थे, जिन्हें उसे पूरा करना चाहिए। पहले सिद्धू इन्हीं मुद्दों के लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरते थे, लेकिन अब वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, अब उन्हें उन वादों को पूरा कराने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। उसने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, लेकिन अब वह जनता से फिर नया वादा कर सत्ता में आने की राह तलाश रही है। जनता से दोबारा समर्थन पाने के पहले उसे बताना चाहिए कि उसने 2017 में जो वादे किए थे, उनमें से उसने कितने वादे पूरे किए।