फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुख्य अधिकारियों को लताड़ा: राजनीति में बदल रहा डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, विपक्ष भी सक्रिय

Wed, 08 Dec 2021 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने इन सभी चर्चाओं को गलत बताते हुए कहा है कि डॉक्टरों का प्रदर्शन किसी भी राजनीति से प्रेरित नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल अब राजनीति को लेकर चर्चाओं में आना शुरू हो चुकी है। जानकारी मिली है कि विपक्षी दल भी इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सक्रिय हो चुके हैं। इन पार्टियों के डॉक्टर दलों में मौजूद साथी रेजीडेंट का समर्थन कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि डॉक्टरों का प्रदर्शन राजनीतिक रूप से चल रहा है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने इसके लिए अस्पतालों के मुख्य अधिकारियों को भी लताड़ा है और किसी भी तरह से प्रदर्शन खत्म कराने के लिए कहा है। इसीलिए आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने भी चेतावनी भरे आदेश जारी किए हैं। हालांकि फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने इन सभी चर्चाओं को गलत बताते हुए कहा है कि डॉक्टरों का प्रदर्शन किसी भी राजनीति से प्रेरित नहीं है। यह सिर्फ उनके अधिकार से जुड़ा है जिसे सरकार अब तक नहीं दे पा रही है। बार-बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। वहीं मंगलवार देर शाम यह भी चर्चा थी कि कुछ राजनेता डॉक्टरों से मुलाकात भी करना चाहते हैं। इसे लेकर भी फोर्डा ने साफ इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें