कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रिंयका गांधी पर हमला बोला है। अदिति ने कहा कि जब बिल लाए गए तो प्रियंका गांधी को दिक्कत हुई। अब कानून (कृषि कानून) निरस्त होने के एलान के बाद भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं, उनको स्पष्ट बताना चाहिए। अदिति ने कहा कि प्रियंका इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण कर रही हैं। इसकी वजह ये है कि अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं।
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना भी साधा है। कहा कि प्रधानमंत्री को लखनऊ में डीजीपी और आईजी के सम्मेलन में शामिल नहीं होना चाहिए। मैंने उन्हें इस बारे में लिखा है। अगर उन्हें वास्तव में किसानों की चिंता है, तो उन्हें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी है।
PM Modi should not attend the DGP and IG conference in Lucknow. I have written to him on the same. If he is genuinely concerned about farmers, he should not share the dais with MoS Home Ajay Mishra whose son is an accused in Lakhimpur Kheri case : Congress' Priyanka Gandhi Vadra pic.twitter.com/FGV61Ne8Kd
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2021
प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज
शुक्रवार को कृषि कानून वापस करने की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो इस देश की सच्चाई समझ में आ गई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। प्रियंका ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी - कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है।
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक बात चल रही है कि किसान जीत गया और सरकार हार गई। जब किसान और सरकार में कोई अंतर ही नहीं है तो उनकी जीत हमारी हार कैसे हो सकती है। अगर हमारे देश का किसान जीतता है, तो उसमे हमारी जीत है, इसी पवित्र मनसा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय लिया है।
”एक बात कही जा रही है कि किसान जीत गया, सरकार हार गई, तो जब किसान और सरकार में कोई अंतर ही नहीं है तो उनकी जीत हमारी हार कैसे हो सकती है, अगर हमारे देश का किसान जीतता है, तो उसमे हमारी जीत है, इसी पवित्र मनसा से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने यह निर्णय लिया है।” गौरव भाटिया राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा
View attached media content
- Gaurav Bhatia (@gauravbhatia) 20 Nov 2021