फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के तहत बैरकों में भजन-कीर्तन करेंगे कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर तिहाड़ जेल में कोविड नियमों का पालन करते हुए कैदी बैरकों में भजन-कीर्तन करेंगे। वहीं नौ जेलों में रह रहे करीब 45 सौ कैदी व्रत रखेंगे। जेल प्रशासन की ओर से सभी के लिए विशेष भोजन का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

कैदियों के लिए जेल की रसोई में मटर-पनीर की सब्जी, पूरी और कचौरी बनाया जाएगा। वहीं जेल नंबर एक में कैदियों के लिए खीर बनाने की व्यवस्था की गई है। व्रत रखेंगे वाले कैदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से शर्बत का भी प्रबंध किया गया है। कोरोना महामारी से पहले तिहाड़ के जेलों में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था। कुछ जेलों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाती थी। लेकिन महामारी की वजह से इस बार जेल में कैदी मूर्ति स्थापित नहीं कर रहे हैं।
जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कुछ जेलों में कैदियों ने बैरकों में भजन-कीर्तन का अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं महिला जेल में भी महिला कैदी इस बार बड़ी संख्या में व्रत रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें