फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मां को व्हाटसएप मैसेज कर जान देने निकला युवक, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Mon, 31 Jan 2022 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

जीके-एक पुलिस ने युवक को सात घंटे में मथुरा के होटल से ढूंढा। पुलिस समय से कदम नहीं उठाती तो युवक खुदकुशी कर लेता।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन से पढ़ाई कर लौटा एक युवक मां को व्हाटसएप पर मैसेज कर खुदकुशी करने के लिए घर से निकल गया। युवक ने मैसेज में लिखा था कि वह बहुत परेशान है और हमेशा के लिए घर छोड़कर जा रहा है। ग्रेटर कैलाश-एक युवक ने तत्परता दिखाई और युवक को सात घंटे में ही मथुरा के एक होटल में ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


पुलिस ने व्हाटसएप से युवक की लोकेशन ली थी। अगर पुलिस ने समय से कदम नहीं उठाया होता तो युवक खुदकुशी कर चुका होता। युवक कोरोना काल में नौकरी जाने व पैसे नहीं होने से परेशान था। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नितिन(35) एस-ग्रेटर कैलाश-एक में परिवार के साथ रहता था। नितिन ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में उसकी नौकरी चली गई थी। वह शनिवार दोपहर को करीब एक बजे घर से निकल गया। घर से निकलने से पहले उसने अपनी मां को व्हाटसएप पर मैसेज किया।
विज्ञापन


मैसेज में उसने लिखा हुआ था कि वह बहुत परेशान है। उसके पास नौकरी नहीं है और पैसे भी नहीं है। पत्नी के ससुराल वाले भी उसे परेशान करते हैं। वह जिंदगी खत्म करने जा रहा है। व्हाटसएप मैसेज करने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। परिजन नितिन को ढूंढते रहे और शाम करीब सात बजे ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत कुमार को सूचना दी। 

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने एसआई जितेंद्र कुमार, धीरज व सिपाही जितेंद्र की आनन-फानन में टीम बनाई। नितिन का फोन चेक किया तो मोबाइल बंद मिला। पुलिस टीम ने व्हाटएएप से उसके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। उसकी लोकेशन मथुरा के सरोवर होटल में मिली। रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने नितिन को सरोवर होटल से ढूंढ लिया। पुलिस ने नितिन को उसके परिजनों के सकुशल हवाले कर दिया है। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें