फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा, दो स्कूटी बरामद, घूमने के लिए करते थे वाहनों की चोरी

Tue, 30 Nov 2021 12:16 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को देखते ही स्कूटी को यूटर्न कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को दबोच लिया। जांच करने पर पता चला कि दोनों स्कूटी पालम और द्वारका नार्थ थाना इलाके से चुराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिगों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो घूमने के लिए दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने गैंग के चार नाबालिग बदमाशों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो स्कूटी बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर आपराधिक वारदातों की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि सभी थाना पुलिस को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में वाहनों की चोरी को रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाए। 

विज्ञापन


रविवार को नजफगढ़ थाना पुलिस उदासीन आश्रम के पास वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दो स्कूटी पर सवार चार लड़के आते दिखे। पुलिस को देखते ही स्कूटी को यूटर्न कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को दबोच लिया। जांच करने पर पता चला कि दोनों स्कूटी पालम और द्वारका नार्थ थाना इलाके से चुराई गई है। पकड़े गए लड़कों ने बताया कि घूमने के लिए उनलोगों ने स्कूटी की चोरी की थी। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस इनसे पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें