फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम नगर में चाकूबाजी: अस्पताल में मृत लाया गया शख्स, गर्दन पर मिले चाकू के घाव; एनजीओ डायरेक्टर गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 03:31 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में आधी रात एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। जिसके गले पर चाकू के निशान थे। मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी 46 वर्षीय हरीश कंडवाल के रूप में हुई। 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आधी रात को एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे गर्दन पर चाकू के गहरे घाव के साथ मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 46 वर्षीय हरीश कंडवाल के रूप में हुई है, जो उत्तम नगर, दिल्ली के रहने वाले थे। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर उन्होंने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिम अली के तौर पर हुई है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आशिम अली साई साधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नामक एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) का डायरेक्टर है। यह एनजीओ उसी के घर से संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें