फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी, बादाम व काजू के साथ आई कार्ड ले जाना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। संगम विहार में एक दुकान से घी, बादाम, काजू व किशमिश आदि खाने के सामान के साथ चोरों को दुकानदार जनकलाल का परिचय पत्र ले जाना भारी पड़ गया। आरोपी दुकानदार के परिचय पत्र से जब सिम लेने गए तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नया सिम लेकर और वारदात करना चाहते थे। इनके कब्जे से दुकानदार का परिचय पत्र व घी के खाली पीपे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार जनरल स्टोर चलाने वाले जनकलाल ने संगम विहार थाने में 25 फरवरी को शिकायत दी थी कि बदमाश उसके स्टोर से सिक्के, घी के पीपे और ड्राई फ्रूट ले गए हैं। मामला दर्जकर संगम विहार थानाध्यक्ष विजयपाल की देखरेख में एसआई विकास सांगवान, हवलदार रविन्द्र व सिपाही सोहनलाल की टीम ने जांच शुरू की।
टीम ने घटनास्थल की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। विकास सांगवान को सूचना मिली थी कि शाहिद जनकलाल के आई कार्ड से सिम ले रहा है। पुलिस टीम ने यहां दबिश देकर शाहिद को पकड़ लिया। शाहिद ने आदिल के साथ जनकलाल के स्टोर में सेंधमारी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आदिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। आदिल संगम विहार इलाके को घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी, आर्म्स एक्ट व लूट के सात से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें