नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि पुलिस ने संसद में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की है। यहां की सुरक्षा हमारी प्राथमितका रहेगी। ड्रोन हमले के लिए खतरे को ध्यान में रखते हुए संसद के चारों और मल्टी लेयर सिक्यूरिटी का इंतजाम किया गया है।
उन्होंने बताया कि डीडीएमए के दिशानिर्देशों के तहत राजनीतिक व धार्मिक सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध है। अलग आदेश जारी कर धारा 144 भी लगाई हुई है। ऐसे में ज्यादा लोगों को एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा।
संसद की सुरक्षा में चार कंपनियां तैनात
संसद भवन की सुरक्षा में अद्र्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात की गई है। इस कंपनी में 75 से 80 जवान होते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 600 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। यहां तैनाती के लिए दिल्ली पुलिस के सभी जिला पुलिस से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। संसद की अब सुरक्षा 24 घंटे रहेगी। पहले संसद सत्र चलने तक सुरक्षा व्यवस्था रहती थी।