फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पटाखों के इस्तेमाल, भंडारण और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर दिसंबर में होगी सुनवाई

Thu, 28 Oct 2021 02:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

याचिकाकर्ताओं की मांग है कि दिल्ली सरकार 15 सितंबर के उस आदेश में संशोधन करे जिसमें प्रदूषण के कारण दिवाली के दौरान सभी तरह के पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पटाखे फोड़ने और उनकी खरीद बिक्री पर पूर्ण रूप से लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय दिसंबर में सुनवाई करेगी। गुरुवार को याचिकाकर्ता के मुख्य वकील के उपलब्ध न होने के कारण मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने इस मामले को 13 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए देश भर में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध से संबंधित इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। इसपर दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि यह मामला शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिए गुरुवार को ही सूचीबद्ध है ।

उच्च न्यायालय आज राहुल सांवरिया और तनवीर की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उन्होंने याचिका में दावा किया है कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का दिल्ली सरकार का फैसला ज्यादा ही सख्त है, क्योंकि शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश कभी नहीं दिया है ।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की मांग है कि दिल्ली सरकार 15 सितंबर के उस आदेश में संशोधन करे जिसमें प्रदूषण के कारण दिवाली के दौरान सभी तरह के पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें