फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में प्लाज्मा थेरेपी पर रोक नहीं : सत्येंद्र जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक अध्ययन कर कहा है कि कॉन्वलसेंट प्लाज्मा (सीपी) थेरेपी कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में खास कारगर नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि उन्हें इसके प्रभावों के बारे में अच्छे से पता है। वह खुद प्लाज्मा थेरेपी की वजह से ठीक हुए हैं। राजधानी में अब तक एक हजार से ज्यादा संक्रमितों को प्लाज्मा थेरेपी दी जा चुकी है। ज्यादातर को इसका फायदा हुआ है और उनकी जिंदगी भी बची है। इसमें वह स्वयं भी शामिल हैं। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते जून में सत्येंद्र जैन कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से कई दिन अस्पताल में रहे थे। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा, जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। इसके बाद वह ठीक हो गए। उन्होंने यहां तक कहा कि आईसीएमआर ने अब तक यह नहीं कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी से फायदा नहीं हो रहा है। वे सिर्फ वेंटिलेटर पर चले गए मरीजों की बात कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में कोविड मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें