फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की ‘गोल्डन जांच’ ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
जनकपुरी स्थित सरकारी स्कूल में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जांच में आरटी-पीसीआर तकनीक को गोल्डन माना जाता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भी कई बार इसके बेहतर परिणाम मिलने की जानकारी दे चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने इसी गोल्डन जांच में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यहां पहली बार एक दिन में 11 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार 11,101 आरटी-पीसीआर जांच हुईं। दिल्ली में कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर यह अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि, रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या इससे कहीं ज्यादा 43,416 है। बीते एक हफ्ते की बात करें तो राजधानी में 64,438 आरटी-पीसीआर जांच हुई हैं, जबकि इससे पहले के महीनों में यह आंकड़ा काफी कम था। बीते दो दिन से राजधानी में 45 हजार और 54 हजार से भी ज्यादा टेस्ट हुए हैं।
रोहिणी ईएसआई अस्पताल के डॉ. शशांक कुमार का कहना है कि दिल्ली में केस दोबारा बढ़ने के पीछे दिल्ली वालों की लापरवाही और बाहर से वापस आने वाले लोग हैं। अब अगर केस बढ़ रहे हैं तो चिंता करने के बजाय लोग जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 से 9 सितंबर तक की स्थिति
तारीख आरटी-पीसीआर एंटीजन जांच
3 8322 24512
4 8488 27731
5 9562 29,333
6 9217 26,829
7 7804 15150
8 9944 35,853
9 11,101 43,416
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें