फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्लत: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 20 सितंबर तक पाइपलाइन से नहीं होगी पानी की आपूर्ति, टैंकर मंगवाने के लिए जारी हुए नंबर

Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा है कि मरम्मत के दौरान निवासियों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण दिचाऊ कलां भूमिगत जलाशयों में व्यवधान के कारण 20 सितंबर तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पानी के टैंकरों की बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर 18001217744 या 8527995818 पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मरम्मत के दौरान 20 सितंबर तक पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा है कि मरम्मत के दौरान निवासियों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। दिचाऊ कलां में व्यवधान की वजह से गोपाल नगर, लोकेश पार्क, दिचाऊ गांव, मितराऊ गांव, कैर गांव, सुरखपुर, शिव एन्क्लेव, हीरा पार्क, नजफगढ़ पार्क, निर्मल विहार, गुप्ता मार्केट, अग्रवाल कॉलोनी, एकता विहार, गोपाल नगर की कॉलोनियों सहित कृष्णा विहार शामिल हैं। इसके अलावा कुछ और कालोनियों में भी इस दौरान पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें