फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मां के घर से बेटे-बहू को बेदखल करने का आदेश बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका कोर्ट ने एक विधवा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उसके बेटे और बहू को मां के घर के एक कमरे से बेदखल करने का आदेश बरकरार रखा है। जिला न्यायाधीश सुमित दलाल ने युगल की अपील खारिज करते हुए उन्हें 30 दिन के अंदर कमरा खाली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रतिवादियों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें प्यार और स्नेह के कारण अस्थायी रूप से एक कमरे में रहने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रतिवादी स्वयं यह स्वीकार करते हैं कि वे लाइसेंसी हैं, जिनका लाइसेंस वादी की इच्छा पर कभी भी रद्द किया जा सकता है। मामले के अनुसार, 65 वर्षीय विधवा महिला ने अपने बेटे और बहू को स्नेहवश अस्थायी रूप से घर के एक कमरे में रहने की अनुमति दी थी। बाद में विवाद बढ़ने पर महिला ने बेदखली का मुकदमा दायर किया। निचली अदालत ने बेदखली का आदेश दिया, जिसके खिलाफ युगल ने अपील की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रतिवादी मां की अनुमति से अस्थायी रूप से रह रहे थे और वे मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकते। इसलिए मां को अपना घर खाली कराने का पूरा अधिकार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें