कोरोना संक्रमण के बढ़ते जमामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार से इस साल के दाखिल केवल अहम मामलों पर ही सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित चार जजों के संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने निर्णय लिया है कि 2021 में दाखिल आवश्यक मामलों पर ही सोमवार से सुनवाई होगी। लंबित या गैर जरूरी मामलों पर फिलहाल सुनवाई नहीं होगी। अगर लंबित किसी मामलों में कोई मामला है, जिसकी तत्काल सुनवाई जरूरी है तो संबंधित पक्ष, अदालत से तत्काल सुनवाई का आग्रह कर सकता हैं।
कोर्ट की ओर से यह जानकारी रजिस्टार जनरल ने सर्कुलर जारी कर दी है। आठ अप्रैल से सभी मामलों की सुनवाई विडियो काफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही है। 23 अप्रैल तक इसी तरह से सुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल सूचीबद्ध सभी मामलों पर सुनवाई बाद में होगी, जिनकी तारीख हालात को देखते हुए तय की जाएगी।