फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल : 24 घंटे में 36 लोगों की मौत, दो रोगी लापता

Mon, 19 Apr 2021 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप 
  • अस्पताल ने अपने रिकॉर्ड में मरीज को फरार दिखाया
विज्ञापन
gtb hospital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। सिर्फ जीटीबी अस्पताल में ही 24 घंटों में 36 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो मरीज लापता हो गए हैं। इनमें से एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झिलमिल इलाके की रहने वाली 53 साल की कोरोना संक्रमित एक महिला पिछले 24 घंटे से अस्पताल से लापता है। महिला के परिजन कमल ने बताया कि तेज बुखार की वजह से 15 अप्रैल को वह अपनी पत्नी सुमन वर्मा को वह जीटीबी अस्पताल में लेकर आए थे। कोविड जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। जब वह उन्हें देखने के लिए गए तो उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर मरीज से नहीं मिलने दिया गया।  

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात तक उनकी पत्नी को इमरजेंसी से वार्ड में भर्ती नहीं किया गया था। शनिवार को जब वह अस्पताल में अपनी पत्नी की जानकारी लेने गए तो कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


 डॉक्टर ने उन्हें  कहा कि सुबह नौ बजे मरीजों की सूची आएगी तो  पता चलेगा। लेकिन, नौ बजे सूची आने पर भी मरीज की जानकारी नहीं मिल सकी। सूची में उनकी पत्नी का नाम ही नहीं था। इस मामले में अस्पताल की ओर से जारी रिपोर्ट में महिला मरीज को अस्पताल से फरार घोषित किया गया है।इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें