फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ नारेबाजी मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने ट्वीटर व फेसबुक को भेजा नोटिस

Sat, 21 Aug 2021 11:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के मामले में कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।
 
विज्ञापन
आरोपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिले की कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने जंतर-मंतर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ नारेबारी की वायरल हुई वीडियो मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। भड़काऊ भाषण मामले में ये सातवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले वकील अश्विनी उपाध्याय समेत छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर को नोटिस भेजकर नारेबाजी कर रहे लोगों व वीडियो को अपलोड करने वालों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष आईके झा की देखरेख में इंस्पेक्टर शंकर लाल, राहुल सिंह और एसआई रामकेश की टीम ने आरोपी सुशील तिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूचिखंड-एक लखनऊ, यूपी का रहने वाला है और घटना वाले दिन किराए की कार से जंतर-मंतर पर आया था। 

सुशील तिवारी की लखनऊ में ट्रेवल्स एजेंसी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुशील ने जंतर-मंतर पर न केवल एक समुदाय को लेकर भड़काऊ नारेबाजी की थी, बल्कि समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कही थीं। पुलिस सुशील तिवारी से पूछताछ कर रही है कि उसे किसने जंतर-मंतर बुलाया था और नारेबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी की वीडियो वायरल होने के मामले में छह आरोपी वकील अश्विनी उपाध्याय, प्रीत सिंह, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत वाजपेई, और दीपक यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने पिंकी चौधरी और उत्तम सिंह को भी आरोपी बना रखा है। कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष आईके झा की देखरेख में कई टीमें इनकी तलाश कर रही हैं। 

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर आठ अगस्त को प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी हुई थी। इस नारेबाजी की वीडियो वायरल हो गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आई थी। कनॉट प्लेस थाने में तैनात सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें