फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा लेकर बैंकॉक जा रहा यात्री एयरपोर्ट पर धरा गया

Fri, 27 Dec 2019 06:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारी मात्रा में विदेशी करंसी लेकर बैंकाक जा रहे एक यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया।

विज्ञापन


वैध कागजात पेश नहीं करने पर यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने टर्मिनल तीन पर रोहित अग्रवाल नामक यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते देखा।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने शक होनेे पर उसे रोककर उसके सामान की जांच की तो उसमें सोया का एक पैकेट मिला। इसमें 26 हजार छह सौ यूएस डॉलर और 17 हजार दो सौ यूरो मिले।
विज्ञापन


यात्री विदेशी करेंसी को लेकर बैंकाक जा रहा था। यात्री से विदेशी करेंसी के बाबत कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें