फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अकबर रोड का नाम बदलने की फिर कोशिश, साइनबोर्ड पर चश्पा किया सम्राट हेमू विक्रमादित्य का पोस्टर

Thu, 07 Oct 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अकबर रोड का नाम बदलने के लिए पोस्टर चिपकाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की टीम पहुंची और पोस्टर हटा दिए गए। एनडीएमसी ने इस मामले की बाद में शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन एनडीएमसी ने ऐसा कोई प्रस्ताव होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
अकबर रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली क्षेत्र में अकबर रोड का नाम बदलने की एक बार फिर कोशिश की गई। सड़क पर लगे संकेतक (साइन बोर्ड) पर हिन्दू सेना के कार्यकर्ता ने सम्राट हेमू विक्रमादित्य के नाम का पोस्टर और तस्वीर चस्पा कर दिया। इस मार्ग का नाम बदलने की मांग करते हुए एक और पोस्टर भी लगाए, जिसे बाद में नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की टीम ने हटा दिया। इस मामले की शिकायत तुगलक रोड थाने में दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत
अकबर रोड का नाम बदलने के लिए पोस्टर चिपकाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) की टीम पहुंची और पोस्टर हटा दिए गए। एनडीएमसी ने इस मामले की बाद में शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन एनडीएमसी ने ऐसा कोई प्रस्ताव होने से इंकार किया है। इससे पहले भी करीब तीन साल पहले अकबर मार्ग का नाम बदलने का एक शख्स ने प्रयास करते हुए पोस्टर चिपका दिया था।

तीन साल पहले साइनबोर्ड पर 'महाराणा प्रताप मार्ग' का चिपकाया था पोस्टर 
एक विडियो में हिन्दू सेना के सदस्य को पोस्टर लगाते हुए दिखाया गया है। हिन्दू सेना के विष्णु गुप्ता का कहना है कि इसी दिन मुगल शासक अकबर को सम्राट हेमू विक्रमादित्य ने पराजित कर दिल्ली पर शासन किया। पृथ्वीराज चौहान के करीब 350 साल बाद देश में मुगलों को हराकर कोई हिन्दू सम्राट बना था। करीब तीन साल पहले भी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अकबर रोड के साइनबोर्ड पर 'महाराणा प्रताप मार्ग' का पोस्टर चिपकाया गया था। एनडीएमसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सड़क के नाम में परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पोस्टर हटा दिए गए हैं। इस मामले की पुलिस को शिकायत भी दे दी गई है।
विज्ञापन


हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने अकबर रोड का नाम बदलने की मांग को लेकर साइनबोर्ड पर पोस्टर चिपकाने के मामले में गुरुवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। साथ ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गुरुवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें