फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: दिल्ली फोर्टिस के कार्यकारी निदेशक ने कहा- आते रहेंगे नए वेरिएंट, घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत

Fri, 03 Dec 2021 08:40 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

डॉ. सेठ ने कहा कि अगर हमें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और कोरोना संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं तो हम खुद ही अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अशोक सेठ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कोर्ट्स हर्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. अशोक सेठ ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट आते रहेंगे। हमें घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन हमें सतर्क और सक्रिय रहना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और कोरोना संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं तो हम खुद ही अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।

डॉ. अशोक सेठ ने आगे कहा, ''हालांकि यह अभी शुरुआत है तो अभी दक्षिण अफ्रीका और अन्य यूरोपीय देशों में संक्रमण के जो मामले मिल रहे हैं, उनमें ओमिक्रॉन संक्रमितों की हल्की तबियत खराब होती है। यहां कर्नाटक में दो मामले मिले हैं, जिनमें या तो हल्के लक्षण हैं या कोई लक्षण नहीं हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें