फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ओम प्रकाश चौटाला आज होंगे तिहाड़ जेल से रिहा

Fri, 02 Jul 2021 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हालांकि वह कोरोना महामारी के कारण जेल से बाहर हैं और उनकी सजा 23 जून को पूरी हो गई थी, लेकिन उनकी रिहाई की औपचारिकता पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी होने पर आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे। हालांकि वह कोरोना महामारी के कारण जेल से बाहर हैं और उनकी सजा 23 जून को पूरी हो गई थी, लेकिन उनकी रिहाई की औपचारिकता पूरी नहीं हुई है। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को जेल में पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इनेलो के मुताबिक ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल में कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेंगे। वे रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह 10.00 बजे तिहाड़ जेल से गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर इनेलो के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां पूरे हरियाणा से बड़ी संख्या में इनेलो के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

ओम प्रकाश चौटाला की जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा विशेष छूट के तहत पूरी हो चुकी है। वह कोरोना महामारी के कारण करीब सवा साल से जेल से बाहर आए थे। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सजा के मामले में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि जेलों में भीड़ को कम किया जाए।
विज्ञापन


इसको देखते हुए राज्य सरकारें अपने-अपने नियम बनाए। इस कड़ी में दिल्ली सरकार ने स्पेशल रिमिशन का एक नियम बनाया। इसके तहत 10 साल की सजा के साढ़े नौ साल पूरे कर चुके व्यक्तियों को छोड़ने का प्रावधान किया गया। इसी के मद्देनजर ओमप्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई। उनकी सजा के साढ़े नौ साल पूरे हो चुके थे।

ये था मामला... 
रोहिणी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने फरवरी 2013 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके विधायक बेटे अजय चौटाला एवं तीन अन्य सरकारी अधिकारियों को राज्य में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई थी। उनके बेटे अजय चौटाला और अन्य अधिकारियों की सजा अभी बची हुई है। हालांकि कोरोना के कारण के अजय चौटाला जेल से बाहर है। उनकी सजा पूरी होने में अभी समय बचा हुआ है। संभवत उनकी अगले साल उनकी सजा पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें