फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला : स्कूल आज करेंगे वेबसाइट पर बच्चों का विवरण अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
8 मार्च होगा एडमिशन का आखिरी दिन, विवरण अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में 1700 से अधिक निजी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को सभी स्कूल बच्चों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसे लेकर अधिकतर स्कूलों ने अपनी तैयारी कर ली है। लेकिन, अब भी कुछ स्कूल हैं जिन्होंने अब तक अपना डेटा तैयार नहीं किया गया है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को कहा है कि वह तय तारीख तक इस प्रक्रिया को पूरा करें। अगर कोई स्कूल इसको लेकर देरी करता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 5 जनवरी, 2024 को पॉइंट प्रणाली के आधार पर स्कूल बच्चों के अंकों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।


दिल्ली के लगभग 1731 निजी स्कूलों में नर्सरी के फॉर्म भरे जा चुके हैं। अब अभिभावकों को बच्चों की सीट मिलने का इंतजार है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग के छात्रों के लिए स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है, उनके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




8 मार्च होगा एडमिशन का आखिरी दिन



चयनित बच्चों की पहली सूची 12 जनवरी को जारी की जाएगी। अगर इस सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति या सवाल होने पर अभिभावक 13 से 22 जनवरी तक स्कूल से बातचीत कर सकते हैं। वहीं, दूसरी लिस्ट 29 जनवरी को निकाली जाएगी, जिसके आधार पर 31 जनवरी से 6 फरवरी तक अभिभावक स्कूलों से बात कर सकेंगे। अगर फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो 21 फरवरी को फिर लिस्ट जारी होगी। 8 मार्च एडमिशन का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें