फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: कई नामचीन स्कूलों ने जारी की दूसरी सूची, एक्सपर्ट बोले- जहां एडमिशन मिले जरूर लें

Tue, 22 Feb 2022 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरी सूची में भी काफी अभिभावक ऐसे हैं जिनके बच्चों का नाम पहली के बाद अब दूसरी सूची में भी नहीं आया है। ऐसे अभिभावकों की अब नामी-गिरामी स्कूल में दाखिले की आस कम हो गई है
विज्ञापन
नर्सर एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निजी स्कूलों ने सोमवार को नर्सरी में दाखिले के लिए दूसरी सूची व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी। इस सूची के बाद कुछ स्कूल अभिभावकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले देने की बात कह रहे हैं। जबकि हाई कोर्ट ने इस मानक को प्रतिबंधित किया हुआ है। वहीं अब आगे की सूची में कई नामी स्कूलों में दाखिले की संभावना बिल्कुल नहीं है। ऐसे में दूसरी सूची में जिन अभिभावकों के बच्चों को दाखिला मिल रहा है, वह दाखिला ले लें और आगे की सूची का इंतजार ना करें।  

विज्ञापन


दूसरी सूची में भी काफी अभिभावक ऐसे हैं जिनके बच्चों का नाम पहली के बाद अब दूसरी सूची में भी नहीं आया है। ऐसे अभिभावकों की अब नामी-गिरामी स्कूल में दाखिले की आस कम हो गई है। दूसरी सूची जारी होने के बाद अभिभावक 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सूची को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए शिकायत कर समाधान पा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार निजी स्कूलों ने सोमवार को दूसरी सूची जारी करनी शुरू कर दी। देर शाम तक वंसत विहार स्थित चिन्मया विद्यालय, डीपीएस वंसत कुंज ने दूसरी सूची जारी कर दी। कुछ की सूची का इंतजार अब भी अभिभावकों को है। 

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि स्कूल इस सूची जारी करने में भी मनमानी कर रहे हैं। कुछ स्कूल अभिभावकों को दाखिले के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुला रहे हैं। इस तरह से अभिभावकों को बुलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। स्कूल एक तरह से अभिभावकों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। वहीं वह सलाह देते हैं कि जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे कुछ ही स्कूलों में आगे सूची जारी की जाएगी। अगली सूची में दाखिले की गारंटी नहीं है। लिहाजा जिस स्कूल में उन्हें दूसरी सूची में दाखिले का अवसर मिल रहा है, वहां दाखिला ले लें। उल्लेखनीय है कि सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची 15 मार्च को जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें