फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: आज आएगी निजी स्कूलों में दाखिले के लिए दूसरी सूची, अभिभावक न करें ये गलती

Thu, 25 Mar 2021 04:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

-अन्य सूची का इंतजार ना करें अभिभावक, खाली सीटे रहने पर ही स्कूल अन्य सूची जारी करेंगे
-मनपंसद स्कूल में नाम आने पर अपनी पहले की सीट छोड़ें
-अभिभावकों की समस्या का समाधान 26 मार्च को होगा
विज्ञापन
नर्सरी एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य) पर दाखिले के लिए दूसरी सूची आज जारी होगी। इसके साथ ही स्कूल प्रतीक्षा सूची भी जारी करेंगे। स्कूलों में खाली सीटें रहने पर ही आगे स्कूल 27 मार्च को सूची जारी करेंगे। अभी कुछ स्कूलों में सीटें खाली रहने के कारण अभिभावकों के लिए दाखिले की आस बनी हुई है। नर्सरी विशेषज्ञों की सलाह है कि अन्य सूची का इंतजार ना करें। दूसरी सूची में दाखिला नहीं लेने का रिस्क ना लें। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार 31 मार्च के बाद स्कूलों में दाखिले नहीं होंगे।

विज्ञापन


इस सूची केबाद सूची को लेकर अभिभावकों की समस्याओं का समाधान 26 मार्च को होगा। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि दूसरी सूची में किसी अभिभावक के बच्चे का नाम मनपंसद स्कूल में आ जाने पर, वह पहली सूची में हुए दाखिले से अपना नाम अवश्य वापस लें। नाम वापस लेने से फीस रिफंड भी जल्दी होने में आसानी होगी। साथ ही जिन बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया उन्हें मौका मिल सकेगा। 

जिन अभिभावकों के बच्चे का नाम दूसरी सूची में आ जाए वह हर हाल में दाखिला ले लें। तीसरी सूची के इंतजार का रिस्क का ना लें। स्कूल सीटें खाली रहने पर ही तीसरी सूची निकालेंगे। इस कारण इस सूची में दाखिले के अवसर सीमित हो जाएंगा। सुमित वोहरा ने बताया कि वंसत विहार स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल ने तो मंगलवार को ही दूसरी सूची जारी कर दी। वहीं द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल ने दूसरी सूची में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले के लिए बुलाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें