नई दिल्ली। दिल्ली की जेलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक
कैदी और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 66 कैदी और 48 जेलकर्मी शामिल हैं। संक्रमित कैदियों और कर्मियों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि लक्षण वाले कैदियों और कर्मचारियों को भी दूसरी जगह पर अलग से रखा जा रहा है।
तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि तिहाड़ जेल में 10 जनवरी तक कुल 66 कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नौ जनवरी तक यह आंकड़ा 46 का था। एक दिन में यहां 20 कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना की चपेट में आने वाले जेलकर्मियों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है।
तिहाड़ जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या 42 हो गई है, जबकि मंडोली में 24 है। संक्रमित 48 कर्मचारियों में 34 तिहाड़, छह रोहिणी जेल और आठ मंडोली जेल के है।