फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन के लिए एनएसयूआई ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में युवा सबसे ज्यादा शिकार बन रहे हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन ही कोरोना के खिलाफ मजबूत हथियार है। इस बात को ध्यान मेें रखते हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एन एस यू आई) ने वैक्सीनेशन पर जोर देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7669887366 जारी किया है। इस नंबर पर विद्यार्थी सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुसार यह नंबर तीन तरह से छात्रों की सहायता करेगा। इससे ना केवल वैक्सीनेशन के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी दी जाएगी, बल्कि पंजीकरण कैसे करना है इसको लेकर मार्गदर्शन किया जायेगा। उन्हें बताया जाएगा कि कैसे स्लॉट को बुक करना है।
खास बात यह है कि जिनके पास इंटरनेट या स्मार्ट फोन नहीं है। वह भी इस नंबर की मदद से पंजीकरण करवा सकेंगे। जिनको पंजीकरण करने में दिक्कत होगी एन एस यू आई के कार्यकर्ता मदद करेंगे। इसके साथ ही बेड दिलाने और एंबुलेंस के लिए भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की कोरोना के इलाज में भी मदद की जा रही है। अब छात्रों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें