फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अब आठ घंटे ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी, 8वें दिन छुट्टी, ई-चिट्टा सॉफ्टवेयर लगाएगा ड्यूटी

Thu, 20 Jan 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फिलहाल इस सिस्टम को रोहिणी जिले के सभी थानों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत ई-चिट्टा सॉफ्टवेयर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ये सिस्टम लागू हुआ तो इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पुलिसकर्मी अब जल्द ही दिन में आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे और आठवें दिन छुट्टी मिलेगी। ये दिल्ली पुलिस में लागू किए जा रहे तीन शिफ्ट के ड्यूटी सिस्टम में संभव होगा। फिलहाल इस सिस्टम को रोहिणी जिले के सभी थानों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत ई-चिट्टा सॉफ्टवेयर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ये सिस्टम लागू हुआ तो इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहिणी जिले के सभी दस थानों रोहिणी (नॉर्थ), रोहिणी (साउथ), प्रशांत विहार, बुद्ध विहार, विजय विहार, अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुर, कंझावला और केएन काटजू मार्ग में तीन शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले सिस्टम को लागू किया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, शाम चार से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करेंगे, यानी पुलिसकर्मी आठ घंटे की ही ड्यूटी करेंगे।

पहले 12 घंटे की ड्यूटी करते थे और उसके बाद 24 घंटे का रेस्ट मिलता था। अब पुलिसकर्मी आठ घंटे ड्यूटी करेंगे और आठवें दिन छुट्टी मिलेगी। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना चाहते हैं कि पुलिसकर्मी आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


ई-चिट्टा सॉफ्टवेयर लगाएगा ड्यूटी
इस सिस्टम के तहत चिट्टा मुंशी की बजाय ई-चिट्टा सॉफ्टवेयर ड्यूटी लगाएगा। ऐसे में अब चिट्टा मुंशी व थानाध्यक्ष अपने चहेतों की मनपसंद जगह पर ड्यूटी नहीं लगा सकेंगे। ई-चिट्टा के तहत एक पुलिसकर्मी एक जगह पर आठ घंटे ड्यूटी करेगा। आठवें दिन उसकी छुट्टी होगी। फिर से उसकी ड्यूटी दूसरी जगह पर लगेगी। इस मामले में रोहिणी जिला डीसीपी प्रणब तायल ने सिर्फ यही कहा कि अभी इसकी शुरुआत की गई है।

नए सिस्टम पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
तीन शिफ्टों में ड्यूटी सिस्टम को लेकर रोहिणी जिले के पुलिसकर्मियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। दिल्ली में रहने वाले पुलिसकर्मी आठ घंटे की ड्यूटी करने से खुश हैं। वहां दूसरे राज्य हरियाणा, राजस्थान व यूपी से आकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को परेशानी हो रही है। अब उन्हें रोज आना पड़ेगा। पहले ये पुलिसकर्मी 12 घंटे की ड्यूटी करते थे और 24 घंटे का रेस्ट मिलता था। ऐसे में ये 24 घंटे के रेस्ट में अपने घर चले जाते थे। अब उन्हें या तो बैरक में रहना होगा या फिर दिल्ली में ही अपना ठिकाना बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें