फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त का तकाजा : अब ई-व्हीकल में घर बैठे करें ऑनलाइन कोर्स, आईआईटी दिल्ली में 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Sun, 09 Jan 2022 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

छह महीने का कोर्स, चार मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका। 27 मार्च से कोर्स शुरू, 70 घंटे तक चलेगी ऑनलाइन कक्षा। एक लाख रुपये फीस दो किश्तों में देनी होगी। 
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों का रुझान ई-व्हीकल की ओर बढ़ा है। ई-व्हीकल की बढ़ती मांग बढ़ने से रोजगार के बेहतरीन मौके उपलब्ध होंगे। इसी के चलते आईआईटी दिल्ली घर बैठे ऑनलाइन ई-व्हीकल में एडवांस टेक्नोलॉजी कोर्स करा रही है।

विज्ञापन


इच्छुक छात्र चार मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस कोर्स की फीस एक लाख रुपये के अलावा 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। फीस की पहली किश्त 15 मार्च और दूसरी किश्त दो जून को देनी होगी। इसमें 50-50 हजार रुपये और जीएसटी की रकम जोड़ी जाएगी। 

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक काउंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (सीईपी) के तहत ई-व्हीकल एडवांस टेक्नोलॉजी में छह महीने का ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रहा है। छह महीने का कोर्स पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागयिों को आईआईटी दिल्ली की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका चार मार्च तक उपलब्ध है। आठ मार्च को चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


इस कोर्स की कक्षाएं 27 मार्च से ऑनलाइन शुरू होंगी। इस कोर्स के दौरान कुल 70 घंटे की ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इसमें ई-व्हीकल से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी। इसमें चार्जिंग स्टेशन, ई-व्हीकल इलेक्ट्रिकल ग्रिड आदि के बारे में बताया जाएगा। डिग्री या डिप्लोमा धारक इस ऑनलाइन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।  

ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ 12वीं की मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा का सर्टिफिकेट जमा करना होगा। पहचान पत्र के रूप में पैन, अधार, पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं। 

ये फैकल्टी लेंगे क्लास
इस ऑनलाइन कोर्स में डिपार्टमेंट ऑफ कैमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. अनुपम शुक्ला, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रो.प्रवीण कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. सुमित कुमार, सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्रीबॉयोलॉजी के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. अखिल गर्ग इस ऑनलाइन कोर्स की कक्षाएं लेंगे। 

सात मॉडयूल पर होगी पढ़ाई 
कोर्स सात मॉडयूल पर आधारित है। इसमें पहला ओवरव्यू ऑफ इलेक्ट्रिकल व्हीकल में उसकी प्रारंभिक जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉवर इलेक्ट्रिानिक्स इंटरफेस, रिविजिटिंग फंडामेंटल आदि शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें