फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा दम: पांच महीने बाद नहीं हुई एक भी मौत, 51 नए संक्रमित आए सामने

Sun, 18 Jul 2021 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 51 नए मरीज मिले। इस दौरान 80 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों मे 71,546 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,35,529 है, जिनमें से अब तक 14,09,910 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,027 है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार को पांच महीने बाद कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा शून्य रहा। इससे पहले 17 फरवरी को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था और तीन मई को में 448 तक पहुंच गया था। अब पिछले करीब दो सप्ताह से मौत की संख्या कम हो रही है। बीते आठ दिनों में 10 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दैनिक मृतकों की संख्या शून्य पर आना एक बड़ी राहत है। हालांकि लगातार सतर्क रहने की जरूरत है।      

विज्ञापन

    
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह में दूसरी लहर आई थी। तब अप्रैल में सक्रिय मरीजों की संख्या करीब एक लाख हो गई थी। इस कारण अस्पताल भी पूरी तरह भर गए थे और घर पर इलाज कराने वालों की संख्या भी 50 हजार के पार पहुंच गई थी, तब महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक सक्रिय मरीज दिल्ली में ही थे। यहां जितने तेजी से महामारी फैली थी। उतनी ही तेजी से कम भी हुई। आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल मई में जहां प्रतिदिन 200 से अधिक मौतें हो रही थीं अब एक सप्ताह से यह आंकड़ा 01 रह गया है।    
   
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 51 नए मरीज मिले। इस दौरान 80 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों मे 71,546 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,35,529 है, जिनमें से अब तक 14,09,910 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,027 है। 
विज्ञापन

    
सक्रिय मरीजों की संख्या 592 रह गई है। 203 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 330 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 08 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 409 हैं। कुल जांच में 50,157 आरटी-पीसीआर और 21,389 एंटीजन से की गई। दिल्ली में अब तक कुल 2 करोड़ 27 लाख 96 हजार लोगों की जांच हो गई है।

सावधानी जरूरी
एम्स के पूर्व डॉक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि दिल्ली में वायरस दम तोड़ रहा है। हालात काफी बेहतर हैं, लेकिन तीसरी लहर के खतरे के बीच लगातर सतर्क रखना जरूरी है। क्योंकि वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है।

ऐसे कम हुई मौतें
दिन  मौतें
05 मई 338
15 337
25  110
05 जून 60
15 12
25 04
05 जुलाई 04
18  00
विज्ञापन

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें