फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूलकिट मामला: निकिता जैकब ने अदालत में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई

Tue, 02 Mar 2021 02:10 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
निकिता जैकब - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टूलकिट मामले में आरोपी बनाई गई मुंबई के अधिवक्ता निकिता जैकब ने भी अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका पर दो मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष दायर जमानत याचिका में उन्होंने तर्क रखा कि मुंबई हाईकोर्ट ने 17 फरवरी को उनको तीन सप्ताह के लिए राहत प्रदान की थी। याची ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी तरीके से मामला दर्ज किया है और उन्होंने किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन नहीं किया।

याची ने कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उन्होंने जांच में सहयोग किया है। उनको आशंका है पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है ऐसे में उसकी अग्रिम जमानत स्वीकार की जाए। पुलिस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में सोशल मीडिया पर शेयर की गई टूलकिट मामले में यह मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी दिशा रवि जमानत पर है, जबकि शांतनु मुलुक की गिरफ्तारी पर अदालत ने 9 मार्च तक रोक लगा रखी है। शांतनु अन्य सह आरोपी निकिता जैकब के साथ टूलकिट एफआईआर के संबंध में हालही में पुलिस जांच शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें