फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी के बेड़े में जुडे़ंगी 300 ई-बसों समेत 1000 लो फ्लोर एसी

Tue, 02 Mar 2021 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीटीसी बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली वासियों को जल्द ही बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा का अनुभव मिल सकेेगा। पैनिक बटन, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे सहित दिव्यांगों की सुविधा के लिए तमाम सुविधाओं से लैस बसों में जल्द ही यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। इससे बसों की कमी नहीं रहेगी और यात्रा में सहूलियतें भी बढ़ जाएंगी। डीटीसी के बेड़े में 1000 लो फ्लोर एसी बसें शामिल की जाएंगी। इसमें 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बोर्ड के इसे फैसले को ई-वाहनों का बेड़ा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को आयोजित परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में दिल्ली परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में डीटीसी बोर्ड ने 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी (बीएस-6) बसों की खरीद के लिए राशि को मंजूरी दी। प्रत्येक बस के 7.5 लाख किलोमीटर के सफर के दौरान रखरखाव के लिए बीमा राशि को भी स्वीकृति दे दी गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी बोर्ड के फैसले पर कहा कि निजी वाहनों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी इलेक्ट्रिक वाहनों से चलाया जाएगा। आम दिल्लीवालों के सहयोग से दिल्ली सरकार इस फैसले से प्रदूषण को मात देगी। दिल्ली की ई-वाहन पॉलिसी दुनिया में नए मानक तय करने जा रही है। दूसरी तरफ कैलाश गहलोत ने दिल्लीवालों को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड ने 1000 लो फ्लोर एसी बसें खरीदने का मंजूूूरी दी है। इसमें 300 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। स्विच दिल्ली अभियान के तहत इस कदम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का सपना साकार होगा और दिल्लीवालों को अत्याधुनिक परिवहन सेवाओं का फायदा मिलेगा। बोर्ड ने बसों के वार्षिक रखरखाव के लिए राशि को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


डीटीसी कर्मियों की ग्रेच्युटी अब 20 लाख
डीटीसी कर्मियों के कल्याण के लिए आयोजित बोर्ड की बैठक में ग्रेच्युटी के संबंध में अहम फैसला लिया गया। ग्रेच्युटी को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने को भी मंजूरी दे दी गई है। इससे डीटीसी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले लाभ में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें