फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वेब चैनल के न्यूज एंकर की हत्या में उसका भांजा गिरफ्तार, हर्ष फायरिंग के लिए मामा से खरीदा था पिस्टल

Sun, 21 Feb 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
द्वारका नॉर्थ इलाके में वेब चैनल के न्यूज एंकर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल, खोखा समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि शादी तय होने के बाद हर्ष फायरिंग के लिए मृतक से एक पिस्टल खरीदा था। जिसका रकम नहीं देने पर मृतक उसे शादी तोडने की धमकी दे रहा था। लगातार पैसे मांगे जाने से तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव कटलेहड़ी करनाल हरियाणा निवासी गुरमीत के रूप में हुई है। 16 फरवरी की देर रात पुलिस को अस्पताल से एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। युवक की पहचान भारत विहार निवासी दलबीर के रूप में हुई। वह वेब चैनल के न्यूज एंकर काम करता था। पुलिस को छानबीन में पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के पहले मृतक से फोन पर बात की थी। 

दलबीर के फोन की जांच और मृतक के परिवार वाले और दोस्तों से पूछताछ में हत्या में उसके भांजे गुरमीत के शामिल होने की जानकारी मिली। जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा और द्वारका नार्थ की संयुक्त टीम ने गुरमीत के गांव में दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक गोयला डेयरी इलाके में पिस्टल बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुरमीत ने दलबीर  की हत्या की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन


उसने बताया कि दलबीर उसका मामा था। उसने अपने ससुराल पक्ष के एक परिचित लड़की से उसकी शादी तय की। गुरमीत ने मामा से हर्ष फायरिंग के लिए एक पिस्टल खरीदा था। दलबीर पिस्टल के एवज में उससे पैसे की मांग करने लगा। गुरमीत ने उसे दस हजार रुपये दिए। उसके बाद भी दलबीर उससे पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर वह शादी तोडने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें